October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

जयपुर में फरवरी में दशक की सबसे अधिक बारिश दर्ज

जयपुर, 5 फरवरी । राजस्थान की राजधानी जयपुर में 22.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 10 सालों में फरवरी महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कहा, “धौलपुर में सबसे अधिक 35 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि, पश्चिमी राजस्थान के बिलारा और जोधपुर में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई।”

मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है और उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने कहा, ”सोमवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि, सोमवार को कोटा संभाग में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अगले 5-6 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।”

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment