October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

राजस्थान पुलिस और बीएसएफ ने पाक सीमा के पास बरामद की 35 करोड़ रुपये की हेरोइन

जयपुर, 6 फरवरी । राजस्थान पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर अनूपगढ़ जिले के रायसिंह नगर में पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

वहीं, सीआइडी एसपी राजेंद्र कुमार ने कहा, ”अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हुई ड्रग्स की कीमत 35 करोड़ रुपए है। हेरोइन जीरो लाइन से भारतीय सीमा में 1800 मीटर अंदर दो पैकेट में मिली थी। इस ऑपरेशन को पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने मिलकर अंजाम दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, ”हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बात की संभावना है कि हेरोइन को ड्रोन से गिराया गया हो। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामनेे आ चुकी हैं, जब इस इलाके में पाकिस्तान के द्वारा हेरोइन को गिराया जा चुका है।”

बता दें कि बीते दो वर्षों में श्रीगंगानगर और अनुपगढ़ जिले से बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है।

2022 में इस क्षेत्र से 10 ऐसे मामले सामने आए थे, जिसमें 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 33 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

2023 में हेरोइन तस्करी के 28 मामले सामने आए, जिसमें 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 68.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई और एक पिस्तौल, 23 ​​कारतूस और एक किलो 100 ग्राम चूरापोस्त भी बरामद किया गया।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment