October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

राजस्थान में अवैध खनन नहीं रुकने पर संतों ने दी आत्मदाह की धमकी

जयपुर, 7 फरवरी । राजस्थान में अवैध खनन को लेकर संतों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवैध खनन नहीं रूका तो वह आत्मदाह करेंगे।

भुसावर क्षेत्र के कालिया बाबा पहाड़ पर हो रहे अवैध खनन को लेकर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जनसुनवाई शिविर में पहुंचकर सीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में संतों ने कहा कि यदि अवैध खनन नहीं रोका गया तो 11 संत आत्मदाह कर लेंगे।

संत भगवान दास ने कहा कि कैलिया बाबा पहाड़ पर कई मंदिर हैं, लेकिन इस पहाड़ी पर हो रहे अवैध खनन से इन मंदिरों को भी खतरा पैदा हो गया है।

सीएम शर्मा ने उन्हें इस संबंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment