36.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले हुए 3.98 करोड़ से अधिक

वाशिंगटन, 19 अक्टूबर | वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.98 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि घातक संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,112,530 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार की सुबह तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 39,884,616 हो गई थी और मृत्यु दर बढ़कर 1,112,535 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका कोविड-19 से दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है, जहां 8,152,093 मामले और संक्रमण से 219,669 मौतें दर्ज की गई हैं।

संक्रमण की संख्या के हिसाब से भारत 7,494,551 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 114,031 हो गई।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,224,362), रूस (1,390,824), अर्जेंटीना (989,680), कोलंबिया (959,572), स्पेन (936,560), फ्रांस (876,342), पेरू (865,549), मेक्सिको (851,227), ब्रिटेन (725,292), दक्षिण अफ्रीका (703,793), ईरान (530,380), चिली (491,760), इराक (426,634), इटली (414,241) और बांग्लादेश (388,569) हैं।

वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील वर्तमान में 153,675 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

कोविड-19 से होने वाले 10,000 से अधिक मौतों वाले देश मेक्सिको (86,167), ब्रिटेन (43,736), इटली (36,543), स्पेन (33,775), पेरू (33,702), फ्रांस (33,325), ईरान (30,375), कोलम्बिया (28,970), अर्जेंटीना (26,267), रूस (24,039), दक्षिण अफ्रीका (18,471), चिली (13,635), इंडोनेशिया (12,511), इक्वाडोर (12,375), बेल्जियम (10,392) और इराक (10,254) है।

अन्य ख़बरें

सिप्ला का चौथी तिमाही में मुनाफा 55 प्रतिशत गिरकर 555 करोड़ रुपए रहा

Newsdesk

कुवैत में घुसपैठ के आरोप को ईरान ने बताया ‘बेबुनियाद और अस्वीकार्य

Newsdesk

पश्चिम बंगाल में सीमा बाड़ के आदेश पर बांग्लादेश बोला- हम कटीलें तारों से नहीं डरते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading