32.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

शाहिद-कृति की फिल्म पर हुई नोटों की बरसात,तीसरे दिन हुआ तगड़ा कारोबार

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाÓ बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वैलेंटाइन वीके में रिलीज हुई इस यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया गया था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म की ओपनिंग धीमी रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली. चलिए यहां जानते हैं तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाÓ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाÓ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की पहले दिन की कमाई कम रही लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. फिल्म की कमाई की बात करें तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाÓ ने रिलीज के पहले दिन 6.7 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन शाहिद और कृति की फिल्म की कमाई में 44.03 फीसदी का उछाल आया और इसने 9.65 करोड़ का कारोबार किया. वहीं अब तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाÓ के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाÓ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाÓ के तीन दिनों का कलेक्शन 26.85 करोड़ रुपये हो गया है.तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को यानी पहले दिन 14.04 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन दुनियाभर में फिल्म ने 20.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी.इम्पॉसिबल लव स्टोरी के रूप में प्रेजेंट की गई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद को कृति स्टार एक रोबोट के साथ प्यार हो जाता है. इसके बाद फिल्म में कईं ऐसे मोड़ आते हैं तो हंसाते भी हैं और खूब एंटरटेन करते हैं. न्यूकमर अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाडिय़ा ने भी अहम रोल प्ले किया है.

अन्य ख़बरें

समरेश जंग: भारतीय शूटिंग के ‘गोल्डफिंगर’, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमाई धाक

Newsdesk

अनुपम खेर का मां के लिए छलका प्यार, बोले- उन्होंने संघर्ष किया ताकि मेरा रास्ता आसान हो सके

Newsdesk

योग से होगा हर रोग का समाधान! शिल्पा शेट्टी ने बताया क्यों जरूरी है ‘वर्तुलासन’ का अभ्यास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading