November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कमल नाथ के ‘आइटम’ वाले बयान को राहुल गांधी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली/वायनाड, 20 अक्टूबर | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को ‘आइटम’ कहे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि उन्हें इस तरह का बयान पसंद नहीं है। अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, कमल नाथ जी मेरी पार्टी के हैं। लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे इस तरह के बयान पसंद नहीं है। कोई भी ऐसा बयान दे, मुझे पसंद नहीं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

रविवार को डबरा में चुनाव प्रचार के दौरान कमल नाथ ने भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को ‘आइटम’ कह दिया था, जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया और सोमवार को कई जगहों पर दो मिनट का मौन व्रत भी रख्रा।

हालांकि कमल नाथ ने इस पर सफाई भी दी और कहा कि उन्हें इमरती देवी का नाम अचानक से याद नहीं आ रहा था जिसके चलते उन्होंने आइटम कह दिया। कांग्रेस ने ये भी कहा था कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विरोध कर रही है।

बता दें कि इमरती देवी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।

अन्य ख़बरें

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

Leave a Comment