June 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बस चलाते वक्त बेस्ट ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नुकसान नहीं

मुनम्बई, 20 अक्टूबर | मुम्बई में मंगलवार को बस चलाते वक्त एक बेस्ट ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। बस अनियंत्रित होकर चेम्बूर में एक ट्रैफिक सिग्नल से टकरा गई। इस घटना में सवारियों को मामूली चोट अई और बस चालक को अस्पताल ले जा गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना बेस्ट के रूट नम्बर 381 पर हुई है। बस घाटकोपर डिपोर्ट की थी और चेम्बूर जा रही थी। सुबर 11.15 पर चालक को हार्ट अटैक आया वह चेम्बूर में सिग्नल से टकरा गई।

बेस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि बस जैसे ही बसंत पार्क सिग्नल पर पहुंची, चालक हरिदास पाटिल को हार्ट अटैक आया और बस पर से उनका नियंत्रण समाप्त हो गया। बस एक सिग्नल से टकरा गई।

बस में कोविड-19 पाबंदियों के कारण नौ लोग ही सवार थे। सवारियों को मामूली चोट लगी है।

पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

Newsdesk

भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को गति मिली: 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी

Newsdesk

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading