October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान : छोटे दुकानदारों का 3 महीने का बिजली बिल सरकार भरेगी

इस्लामाबाद, 27 अप्रैल| पाकिस्तान की संघीय कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति ने फैसला किया है कि प्रधानमंत्री के कोरोना राहत पैकेज के तहत छोटे दुकानदारों और छोटे कारोबारों के तीन महीने का बिल सरकार भरेगी। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार अब्दुल हफीज शेख की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई जिसमें छोटे कारोबारियों को राहत देने के प्रधानमंत्री पैकेज पर मुहर लगाई गई।

बैठक के बाद उद्योग मंत्री हम्माद अजहर ने मीडिया को बताया कि छोटे कारोबारी लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब भी अपना काम दोबारा शुरू करेंगे, उस समय इनका तीन महीने का बिजली बिल सरकार अदा करेगी। इस फैसले से 35 लाख छोटे दुकानदारों व छोटे उद्योगों को फायदा होगा।

संघीय कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति ने लॉकडाउन में बेरोजगार होने वाले श्रमिकों के लिए 75 अरब पाकिस्तानी रुपये की मदद को बीते हफ्ते मंजूरी दी थी। यह प्रधानमंत्री के 200 अरब रुपये के पैकेज का हिस्सा है। बेरोजगार होने वाले श्रमिकों में से प्रत्येक को 12-12 हजार रुपये दिए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

Leave a Comment