33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

बिजनौर में ट्रक और स्कूल बस की टक्कर में एक की मौत, 18 बच्चे घायल

बिजनौर, 15 फरवरी । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी स्कूल की बस और एक ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। जबकि, 18 अन्य बच्चे घायल हो गये।

बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि रानीपुर गांव के पास तेज गति से आ रही ट्रक और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक मनोज (40) की मौत हो गई। जबकि, 18 अन्‍य बच्चे घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading