24.7 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

जब निर्देशक ने महिमा मकवाना से कहा तुमसे ना हो पाएगा, एक्ट्रेस ने सुनाया पूरा किस्सा

एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने एक निर्देशक की सबसे घटिया बात के बारे में खुलासा किया।महिमा अपकमिंग सीरीज शोटाइम में महिका नंदी का किरदार निभाती नजर आएंगी।शो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान महिमा ने कहा, एक निर्देशक ने मुझसे सबसे घटिया बात यह कही है कि तुमसे ना हो पाएगा। मैं सेट पर गयी, मैं पूरी तरह तैयार थी और जाहिर तौर पर नर्वस भी थी। वे मेरे पास आए और मुझसे कहा, तुम यहां क्या कर रही हो, मुझे नहीं लगता कि तुम फिल्मों के लिए बनी हो।शोटाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।यह सीरीज फिल्मों की दुनिया, प्रोडक्शन हाउस और उनके काम करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताती है।मिहिर देसाई और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित, यह शो धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।शोटाइम 8 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता कीर्ति कुल्हारी हुई साइबर ठगी की शिकार, पुलिस जांच शुरू

Newsdesk

हीरो’ की पहली शूटिंग से ही बन गई जैकी-मीनाक्षी की खास केमिस्ट्री, एक साल तक चेन्नई के थिएटर में चली थी फिल्म

Newsdesk

आमिर-शाहरुख के विज्ञापन से ‘महारानी’ तक, हुमा कुरैशी ऐसे बनीं बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading