34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

गौहर खान ने इस्माइल दरबार के बेटे के साथ शादी की अफवाहों का किया खंडन

मुंबई, 22 अक्टूबर | अभिनेत्री गौहर खान ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि वह नवंबर में अपने कथित प्रेमी जैद दरबार से शादी कर सकती हैं। जैद, बॉलीवुड संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं और एक कोरियोग्राफर हैं। गौहर द्वारा इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो की श्रृंखला पोस्ट किए जाने के बाद से ही इन अफवाहों का दौर चल पड़ा है। इन पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि ये दोनों करीबी रिलेशनशिप में हैं।

हालांकि, गौहर ने आईएएनएस से बात करते हुए इस तरह की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ अफवाहें हैं। अगर कुछ होगा तो मैं खुद आपको इस बारे में बता दूंगी।”

जिन वीडियो के कारण ये अफवाहें सामने आईं हैं, उसमें उन दोनों को नेहा कक्कड़ और परमिश वर्मा के गाने ‘डायमंड दा छल्ला’ पर डांस करते देखा जा सकता है। क्लिप के आखिर में जैद अपने घुटनों पर आते हैं फिर गौहर की उंगली में अंगूठी जाती हुई नजर आती है। इससे प्रशंसकों को लगता है कि यह असल प्रपोजल है।

गौहर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया था, “ये है गाने का असर है या मन की बात .. ??? जल्दी बताओ…”

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading