32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

झारखंड के हजारीबाग में प्रलोभन लेकर मतांतरण पर हंगामा, छह हिरासत में

रांची, 19 फरवरी । झारखंड के हजारीबाग में कथित रूप से प्रलोभन देकर मतांतरण कराने को लेकर हंगामा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आरोप है कि हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र की महेंद्र कॉलोनी में ईसाई धर्म प्रचारकों ने एक मकान में चंगाई सभा आयोजित की थी और इस दौरान लोगों को ईसाई धर्म स्वीकार करने के बदले प्रत्येक परिवार को पंद्रह हजार रुपए महीने की आर्थिक सहायता के अलावा मुफ्त शिक्षा और इलाज का प्रलोभन दिया गया।

इस सभा में गए रंजीत कुमार सोनी नामक एक युवक का कहना है कि उसने जब इस प्रस्ताव को नकार दिया] तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने वहां से निकलकर गांव वालों को और इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस भी वहां पहुंची और तीन महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से धार्मिक किताबें और साहित्य, कागजात, बंद लिफाफे में नगद रुपए, वाद्य यंत्र जब्त किए गए हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

अन्य ख़बरें

शिंदे गुट से संपर्क में छह सांसद, बागियों को कारण बताओ नोटिस जारी, संजय राउत ने दी सख्त चेतावनी

Newsdesk

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती गिरोह के तीन आरोपियों पर कार्रवाई, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

रांची संघ कार्यालय हमले में विदेशी कनेक्शन के संकेत, आरोपियों में एक लंबे समय तक दुबई में रहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading