November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

रांची में बस-ट्रक की टक्कर में दो की मौत, दर्जन भर घायल

रांची, 20 फरवरी । रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर टाटीसिलवे-रामपुर के पास मंगलवार सुबह एक बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक की मौत हो गई।

हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के प्रयास में जुट गई है। दुर्घटना के कारण सड़क जाम है। रांची-टाटा मार्ग अवरूद्ध हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लगी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment