October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़, 21 फरवरी । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान नेता प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे।

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी तथा अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर निकले किसान पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। वे अपने साथ गैस मास्क, बुलडोजर और भारी मशीनें लेकर आये हैं।

हरियाणा पुलिस ने अर्थमूवर मशीनों और बुलडोजरों के मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा है, “आपको आपराधिक रूप से उत्तरदायी ठहराया जा सकता है”।

एक्स पर एक पोस्ट में पुलिस ने कहा कि इन मशीनों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है, जो एक गैर-जमानती अपराध है।

पुलिस ने चेतावनी दी, “पोकलेन और जेसीबी के मालिक तथा संचालक, कृपया प्रदर्शनकारियों को अपने उपकरणों की सेवाएं प्रदान न करें। कृपया इन मशीनों को विरोध स्थल से हटा लें। इन मशीनों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। यह एक गैर-जमानती अपराध है और आपको आपराधिक रूप से उत्तरदायी ठहराया जा सकता है।”

पंजाब और हरियाणा के किसानों का एक बड़ा जमावड़ा हरियाणा की सीमाओं पर जारी है। वे केंद्र सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद अपनी मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने के लिए तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment