32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इटली में कोरोना के चलते 2 करोड़ से अधिक लोगों पर लगी पांबदी

रोम, 24 अक्टूबर | इटली में कोरोनावायरस का प्रसार लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जिस पर काबू पाने के लिए यहां कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस दौरान यहां की 2.17 करोड़ की आबादी पर पाबंदी लगा दी गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 13,860 नए मामले पाए गए हैं, जिससे यहां संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 465,726 पहुंच गई है। वहीं इस दौरान कोरोनावायरस से 136 मरीजों की मौत हो गई है, जिससे देश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36,968 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के हिसाब से इस दौरान 2,082 रोगियों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिससे देश में कोरोनावायरस से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 259,456 हो गई है।

यहां लोम्बार्डी क्षेत्र में गुरुवार रात ग्यारह बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया और यह स्थिति 13 नवंबर तक बनी रहेगी।

लेजिओ में भी स्थिति कुछ इसी प्रकार बनी हुई है। यहां शुक्रवार से आगामी 30 दिनों तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रात के बाहर बजे से सुबह के पांच बजे तक यहां सामान्य गतिविधियों पर रोक लगी रहेंगी।

कैंपनिया में प्रशासन ने शुक्रवार से देश के विभिन्न प्रांतों में लोगों के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है और साथ ही अराजैनो को चारों ओर से घेर कर एक रेड जोन बना दिया है। यहां 30 अक्टूबर तक किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है।

अन्य ख़बरें

भारत-रूस साझेदारी को नई दिशा, जयशंकर-लावरोव की वार्ता में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Newsdesk

बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, एक नागरिक की मौत, दो लोग जबरन गायब

Newsdesk

तिब्बत में चीनी शिक्षा प्रणाली सांस्कृतिक आत्मसात्करण और पहचान के मिटने को लेकर चिंता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading