35.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

एलिवेटेड रोड पर पुलिस के सामने बैक गियर में दो किलोमीटर तक दौड़ाई कार

गाजियाबाद, 22 फरवरी । गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख कर लोग हैरान हो रहे हैं कि यह कहीं किसी फिल्म का स्टंट सीन तो शूट नहीं हो रहा।

वीडियो के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर एक आई 20 कार बैक गियर में तकरीबन दो किलोमीटर तक भागती हुई दिखाई दे रही है और उसे रोकने के लिए उसके ठीक आगे पुलिस की एक जीप सायरन बजाती हुई चल रही है। अंत में कर चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है। यह वीडियो उस एलिवेटेड रोड का है, जहां हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

सामने आए वीडियो के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर एक कार अपनी ही लेन में बैक गियर में तेजी से भागती हुई चली जा रही है और उसे पुलिस की जीप उसे बार-बार रोकने का प्रयास कर रही है, जो ठीक उसके आगे चल रही है।

पीछे से आ रही गाड़ियों से भी वह कार टकराने से कई बार बची और पुलिस की जीप से कार की कई बार हल्की टक्कर हुई। फिर भी कार चालक बैक गियर में ही कार चलाता रहा और तकरीबन दो किलोमीटर बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

फिलहाल इस मामले में पुलिस जानकारी जुटाना का प्रयास कर रही है और नंबर प्लेट को सीसीटीवी की फुटेज से निकलवा कर उसके मालिक तक पहुंचाने का प्रयास भी जारी है।

अन्य ख़बरें

शराब पीने के लिए मांगे 1 हजार रुपये, रकम न देने पर युवक पर चाकू से हमला

Newsdesk

गोसलपुर में प्राइवेट लाइनमैन से चाकू की नोक पर लूट, मोबाइल, नकदी और बाइक लेकर फरार हुए बदमाश

Newsdesk

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, ससुर पर भी प्रकरण दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading