October 30, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

संतोष ट्रॉफी का फीफा प्लस पर फ्री लाइव स्ट्रीम

नई दिल्ली, 22 फरवरी । फुटबॉल फैंस के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एक खास जानकाजी दी है। इतिहास में पहली बार, संतोष ट्रॉफी को विश्व स्तर पर फीफा प्लस प्लेटफॉर्म पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

संतोष ट्रॉफी के लिए 77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का अंतिम दौर 21 फरवरी से 9 मार्च, 2024 तक युपिया, अरुणाचल प्रदेश के गोल्डन जुबली स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

ग्रुप चरण, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल सहित अंतिम दौर के सभी 37 मैचों को फीफा प्लस पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

गौरतलब है कि फीफा प्लस, फीफा का डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर वीडियो प्लेटफ़ॉर्म है जो वेब, मोबाइल वेब, मोबाइल ऐप, कनेक्टेड टीवी एप्लिकेशन और फास्ट चैनलों पर उपलब्ध है।

अगर किसी कारण फैंस लाइव स्टीम नहीं देख पाते हैं, तो फीफा प्लस में पूरे मैच का रिप्ले भी उपलब्ध होगा।

अन्य ख़बरें

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

मुंबई इंडियंस ने कोचिंग सेटअप काे दिया ‘नया लुक’, पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment