October 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (टेलीविज़न)

‘शार्क टैंक इंडिया’ में ‘द रेज रूम’ के संस्थापक ने बताया, कैसे गुस्‍से को करें काबू

मुंबई, 22 फरवरी । ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन 3 के नए एपिसोड में ‘द रेज रूम’ के संस्थापक सूरज पुसरला ने बताया कि कोई कैसे अपने गुस्‍से पर काबू पा सकता है।उन्‍होंनेे सभी से कहा कि आप चीजों को तोड़कर अपना स्ट्रेस दूर कर सकते हैं। हैदराबाद से आए सूरज ने अपने ब्रांड में 30 प्रतिशत इक्विटी के बदले में 20 लाख रुपये मांगे।

हैदराबाद के रहने वाले सूरज ने अक्टूबर 2022 में ‘द रेज रूम’ की शुरुआत की थी। उन्‍हें इसकी प्रेरणा बचपन के दौरान आने वाले गुस्से से मिली।

‘द रेज रूम’ ने बताया कि इससे आप एक सुरक्षित, और नियंत्रित वातावरण में अपना गुस्सेे पर काबूू पा सकते हैंं, जिसके बाद लोग अधिक सहज और तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

उन्‍होंनेे इसके बारे में अनोखे ढँग से बताय और अपने ब्रांड में 30 प्रतिशत इक्विटी के बदले में 20 लाख रुपये की मांग की।

शादीडॉटकॉम के संस्थापक और सीईओ अनुपम मित्तल ने कहा: “ओह! यह रेज रूम है। मैं समझ गया।”

सूरज ने कहा: “शार्क, क्या आप भी गुस्से से भर जाते हैं?”

अनुपम ने अश्नीर ग्रोवर पर मजाक करते हुए कहा, “जिस शार्क को गुस्सा आता था वो तो गया।”

यह बात सुनकर विनीता सिंह, नमिता थापर हँस पड़ीं।

बोट के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता ने कहा, ”हमारी दिल्ली में तो बहुत ज़रूरी है।”

हालांकि, ‘द रेज रूम’ शो में डील हासिल करने में विफल रहा।

उसी के बारे में बात करते हुए सूरज ने कहा, ”शार्क टैंक डील नहीं हो सकी। इसके बावजूद अनुभव बेहतर रहा। यहां आना और ‘द रेज रूम’ के बारे में बताना एक रोमांचक अवसर था। हालांकि कोई सौदा नहीं हुआ, लेकिन जो अनुभव और सीख मिली है वह हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।”

‘शार्क टैंक इंडिया 3’ सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

Newsdesk

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

Newsdesk

विजय एंटनी की ‘अप्पा कुट्टी’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

Newsdesk

Leave a Comment