November 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

शामली में पकड़ी गई बहराइच से लाई गई 6 लाख की चरस, दो गिरफ्तार

शामली 23 फरवरी। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने बहराइच से लाई जा रही चरस जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रूपये आंकी गई है।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक, कैराना थाना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाहरी तस्कर बड़ी मात्रा में चरस की खेप लेकर एक कार से शामली बाईपास फ्लाईओवर से होकर गुजरेंगे। उनमें से एक व्यक्ति का नाम गुफरान और दूसरा भूरा उर्फ अब्दुल है। दोनों शामली के रहने वाले हैं।

इस सूचना के आधार पर कैराना थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों आरोपियों को कैराना थाना अंतर्गत शामली बाईपास फ्लाईओवर से दबोच लिया। कार को चेक किया, तो उसमें 10 किलो 200 ग्राम चरस मिली। कार को जब्त कर लिया गया। इनके पास से दो मोबाइल फोन भी ले। बरामद चरस की अन्तराष्ट्रीय कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक एजेंट से चरस खरीद कर आसपास के क्षेत्रों और हरियाणा में सप्लाई करते थे।

अन्य ख़बरें

जेएसके बैंक की अंशपूंजी में वृद्धि, अपेक्स बैंक प्रशासक ने की प्रशंसा

Newsdesk

सिटी क्लब और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी

Newsdesk

उत्तर वन मंडल के बाद दक्षिण शहडोल वन मंडल में भी पहुंचा हाथी, वन विभाग अलर्ट

Newsdesk

Leave a Comment