October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

भगवंत मान ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर मारे गए किसान के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की

चंडीगढ़, 23 फरवरी । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर जान गंवाने वाले किसान शुभकरण सिंह के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट में कहा, ”पंजाब सरकार की ओर से शुभकरण सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो कि बीते दिनों किसान आंदोलन के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शुभकरण सिंह की बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।”

उन्होंने कहा कि जांच के बाद किसान की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

भगवंत मान ने कहा कि संकट की घड़ी में पंजाब मृतक किसान के साथ है। किसान के परिजनों को आर्थिक और सामाजिक हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसानों की समस्या का निदान के लिए किसान और केंद्र सरकार के बीच एक सेतु की भूमिका निभाने का प्रयास किया था, मगर अफसोस यह वार्ता अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment