43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकव्यापारहेडलाइंस

बनारस में महिलाओं ने पीएम मोदी को बताया, गिर गाय से उनके जीवन में आईं खुशियां

वाराणसी, 24 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महिलाओं को आगेे बढ़ाना और उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय यात्रा के दौरान महिलाओं के एक समूह से बात कर रहे थे।

बातचीत के दौरान महिलाओंं ने उन्हें प्राप्त गिर नस्ल की गाय की खूबियों व उनसे होने वाले लाभ के बारेे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया। महिलाओं ने कहा कि जब से वे गिर गाय पालने लगी हैं, उनके जीवन में बहुत सकरात्मक बदलाव आया है। गायों के दूध को वे यहां स्थापित अमूल की डेरी में देती हैं। इससे उनकी आय पहले के मुकाबले बढ़ गई है। अब वे अपनी निजी खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं हैं।

गायों के गोबर का इस्तेमाल जैविक उर्वरक के रूप मेें भी करने की बात महिलाओं ने बताई। उन्होंने कहा कि इस उर्वरक का इस्तेमाल करने से उनके खेत की उर्वरता बढ़ गई है। इससे फसलों का उत्पादन पहले की तुलना में अधिक हो गया है। इसके चलते उन्होंने अब अपने खेत में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम कर दिया है। इसके कारण जहां उनके पैसे की बचत हो रही है, वहीं खेत में पौष्टिक फसलों का उत्पादन हो रहा है।

कुछ महिलाओंं ने अपने अनुभव का वर्णन करते हुए बताया कि गिर गाय के दूध का इस्तेमाल करने से उनको कई बीमारियों से भी छुटकारा मिल गया। उनके दवा के खर्चे के कम हाेे गए। महिलाओंं ने और अधिक पैमाने पर गिर गाय पालने की अपनी मंशा भी बताई। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हेंं हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची: मोहन यादव

Newsdesk

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Newsdesk

पीएम मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में भारत ने की असाधारण प्रगति : इंडस्ट्री

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading