37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

विधानसभा बजट सत्र 2024 : धामी सरकार आज पेश करेगी बजट

देहरादून,27 फरवरी। उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को धामी सरकार प्रदेश का 2024-2025 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा के पटल पर बजट पेश करेंगे। इस बार धामी सरकार लगभग 90 हजार करोड़ का बजट पेश करने जा रही है।

धामी सरकार का कहना है कि इस बार का बजट पिछले बजटों से बड़ा होगा। चुनाव को ध्यान में रखते हुए बजट के लोक लुभावन होने की उम्मीद है।

सरकार ने ये बजट महिलाओं, बच्चों, युवाओं व किसानों को ध्यान में रख कर तैयार किया है। बजट में सभी के लिए सौगातें है। आम तौर पर हमेशा भोजनावकाश के बाद शाम को 4 बजे सदन के पटल पर बजट रखा जाता था। लेकिन इस बार ये परंपरा टूटने जा रही है। इस बार बजट भोजनावकाश के पहले 12:30 बजे पेश किया जाएगा।

 

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading