31.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

एयरएशिया इंडिया ने फ्लाइट में फिर से शुरू की भोजन सेवा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर | एयरलाइन कंपनी एयर एशिया इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने सरकार द्वारा दिशानिर्देशों में ढील के बाद फ्लाइट में भोजन सेवा फिर से शुरू कर दी है। एयरलाइन ने फ्लाइट में भोजन के लिए पहले से ऑर्डर बुक करने की सुविधा भी दी है। एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा, “एयरएशिया इंडिया का इन-फ्लाइट मेनु अब आसमान में भी आपको भोजन की बड़ी रेंज उपलब्ध करायगा। इसमें 9 आइटम वेगान फूड के होंगे, इसके अलावा शाकाहारी भोजन, एगिटेरियन, पेस्केटेरियन (मछली से बने खाद्य पदार्थ) और जैन भोजन के विकल्प भी उपलब्ध होंगे।”

बयान में आगे कहा गया, “सुरक्षा के उच्चतम मानदंडों को अपनाते हुए एयरएशिया इंडिया प्रतिष्ठित केटरिंग ‘स्काईगोरमेट’ और ‘ताजएसएटीएस एयर कैटरिंग’ का भोजन उपलब्ध कराएगी। भोजन सर्व करने में साफ-सफाई और स्वच्छता के मामले में एएसएसएआई के खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा।”

अन्य ख़बरें

क्या है ओपेक, जिससे यूएई ने खुद को अलग करने का किया ऐलान

Newsdesk

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ देशभर में छापेमारी, 67,000 से अधिक सिलेंडर जब्त

Newsdesk

वर्ल्ड आईपी डे पर पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, खेल से जुड़े आईपी रजिस्ट्रेशन पर 3 साल तक कोई शुल्क नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading