October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

बंगाल में 5 करोड़ की कीमत के सांप का जहर जब्त, तीन गिरफ्तार

कोलकाता, 28 फरवरी । उत्तर बंगाल में मंगलवार देर रात तस्करी करके लाए गए चार किलोग्राम सांप के जहर को जब्त किया गया। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई के बाद इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए सांप के जहर की कीमत बाजार में 5 करोड़ रुपए के आसपास है।

जहर को दो विशेष रूप से डिजाइन किए गए क्रिस्टल जार में रखा गया था, जो फ्रांस में बनाए गए थे।

सांप के जहर की तस्करी करने के आरोप में मोहम्मद शाहनवाज (27), मोहम्मद अजमल (28) और मोहम्मद ताहिद आलम (39) की गिरफ्तारी हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चीन के रास्ते नेपाल में सांप के जहर की तस्करी की जानी थी।

वन विभाग ने इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि सिलीगुड़ी और उसके निकटवर्ती क्षेत्र तेजी से सांपों के जहर की तस्करी के लिए केंद्र बिंदु के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।

अन्य ख़बरें

40 से 42 साल की बेदाग सेवा के बाद तीन पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई देकर किया सम्मानित

Newsdesk

मुख्यमंत्री की पदयात्रा के दौरान 2 नवंबर को बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Newsdesk

मुख्यमंत्री के शहपुरा दौरे के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Newsdesk

Leave a Comment