November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री की पदयात्रा के दौरान 2 नवंबर को बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था



दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक गोल बाजार सहित कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रानीताल स्टेडियम में होगी बसों की पार्किंगजबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 2 नवंबर को जबलपुर आगमन एवं पदयात्रा कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक गोल बाजार सहित निर्धारित वीआईपी मार्ग पर दोपहिया, चार पहिया, ऑटो और ई-रिक्शा सहित सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पदयात्रा गोल बाजार से शुरू होकर श्याम टॉकीज तिराहा, सुपर मार्केट, गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, भार्गव चौक, तुलाराम चौक, करमचंद चौक होते हुए मालवीय चौक पहुंचेगी। इस पूरे मार्ग को रेड जोन घोषित किया गया है।

दमोह नाका से आने वाले वाहन बल्देवबाग से उखरी की ओर जा सकेंगे। गोहलपुर की ओर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर, मदनमहल और तीनपत्ती चौक का उपयोग करेंगे। हाईकोर्ट चौक से आने वाले वाहन घंटाघर, तैयबअली चौक होते हुए रानीताल जा सकेंगे। बल्देवबाग से पाण्डेय चौक और रानीताल तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही एवं लोडिंग-अनलोडिंग भी प्रतिबंधित रहेगी।

कार्यक्रम में आने वाली बसों की पार्किंग रानीताल स्टेडियम खेल परिसर में होगी। पाटन, कटंगी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, कटनी, सिहोरा, डिंडौरी और मंडला से आने वाली बसें निर्धारित मार्गों से रानीताल पहुंचेंगी।

दोपहिया वाहनों के लिए महाकौशल स्कूल एवं अंजुमन इस्लामिया स्कूल तथा चार पहिया वाहनों के लिए एमएलवी स्कूल और डीएन जैन स्कूल में पार्किंग निर्धारित की गई है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment