June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिग्विजय-कमल नाथ अफसरों को धमका रहे हैं : शिवराज

भोपाल, 27 अक्टूबर | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय िंसंह और कमल नाथ पर अफसरों को धमकाने का आरेाप लगाया है और चुनाव आयोग से स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को कहा कि, ”कांग्रेस अपनी संभावित पराजय से बौखला गई है और कांगेस नेता दिग्विजय सिंह और कमल नाथ आजकल कर्मचारियों और अफसरों को धमका रहे हैं, रोज धमकी दी जा रही है, हम देख लेंगे, हम निपट लेंगे, हम निपटा देंगे। आखिर अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आत्मसम्मान होता है। उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनका अपमान किया जा रहा है।”

चौहान ने कांग्रेस नेताओं के बयान को चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कहा कि, ”धमकाना भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए चुनाव आयोग से निवेदन करता हूं कि वह स्वत: संज्ञान ले और धमकाने वालों पर कार्रवाई करे।”

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

Newsdesk

भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को गति मिली: 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी

Newsdesk

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading