22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

स्वतंत्रता सेनानी की सच्‍चाई सामने लाएगी ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ : रणदीप हुड्डा

मुंबई, 4 मार्च । फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से निर्देशन मेें कदम रखने वालेे एक्‍टर रणदीप हुड्डा ने कहा कि उनकी फिल्म कोई प्रोपेगेंडा नहीं है।

एक्‍टर ने कहा कि इस फिल्‍म का मकसद स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता विनायक दामोदर सावरकर के खिलाफ फैले दुष्प्रचार को खत्‍म करना है।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्‍टर रणदीप हुड्डा ने मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान मीडिया से यह बात कही।

रणदीप ने मीडिया को बताया कि सावरकर के खिलाफ दुष्प्रचार के कारण उनके बारे में लोगों की धारणा बहुत खराब हो गई है।

एक्‍टर ने कहा, ”यह एक प्रचार-विरोधी फिल्म है। यह सावरकर के खिलाफ दशकों से चल रहे सभी दुष्प्रचारों का मुकाबला करेगी। वह कोई अपोलोजिस्ट नहीं थे। सिर्फ उन्होंने ही नहीं, उस समय कई अन्य लोगों ने भी दया याचिकाएं लिखीं। मैंने फिल्म में इसे बहुत विस्तार से संबोधित किया है।”

उन्‍होंने कहा, ”वह जमानत याचिकाएं थी। यह किसी भी कैदी का अधिकार है। यदि कोई अदालत गया है तो उसे पता होगा कि अदालत को कैसे संबोधित किया जाता है। वह सेलुलर जेल में बंद थे, वह वहां से निकलकर देश के लिए सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान देना चाहते थे। उन्होंने देश के लिए जो कर सकते थे, वह किया।”

रणदीप ने आगे बताया कि उनकी फिल्‍म के जरिए लोगों को उनकी सच्‍ची कहानी पता चलेेेेगी।

उन्‍होंनेे कहा, “महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और कई अन्य लोगों पर फिल्में बनी हैं। अमेरिका ने परमाणु बम के जनक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर ‘ओपेनहाइमर’ बनाई है। हमारे देश में हम अपने ही प्रतीकों को मार रहे हैं।”

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading