जबलपुर :- पहले के जबलपुर और वर्तमान जबलपुर में अभूतपूर्व परिवर्तन और विकास के कार्यों को देख हुए अभिभूत
जबलपुर ! इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सोमवार को अपने संगठनात्मक प्रवास पर जबलपुर पहुंचे एवं यहां पहुंचकर रानीताल भाजपा संभागीय कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक ली एवं आगामी चुनाव की दृष्टि से चर्चा की!
जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत
श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा बैठक के पूर्व इंदौर से लेकर आए विशेष परिधानों से लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे,जिलाध्यक्ष श्री प्रभात साहू, उत्तर मध्य विधायक डॉ अभिलाष पांडे एवं निगम अध्यक्ष रिंकू विज का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया!
श्री पुष्यमित्र भार्गव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जबलपुर तेजी से बढ़ता हुआ आर्थिक शक्ति का केंद्र है और सबसे स्वच्छ शहरों में भी जबलपुर निरंतर आगे बढ़ रहा है , पहले भी में कई बार जबलपुर आया हूं परंतु तब के जबलपुर और अब के जबलपुर में जमीन आसमान का फर्क साफ देखा जा सकता है , भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में विकास के जो कार्य हुए हैं वो निश्चित रूप से अभूतपूर्व हैं और अब हमें इस क्रम को लगातार और तेजी से बनाए रखना है इसके लिए हमें भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जितवाना है और मोदी जी के द्वारा किए जा रहे विकसित भारत में अपने विकसित जबलपुर का भी योगदान देना है
श्री पुष्यमित्र भार्गव ने आशीष दुबे को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक युवा और योग्य कार्यकर्ता जो मौका देकर भाजपा ने अपने संगठन और कार्यकर्ता पर भरोसा दिखाया है आशीष दुबे जी इस पर शत प्रतिशत खरे उतरेंगे और जबलपुर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे!
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री अश्विनी परांजपे, विनय अमलाते,अजय तिवारी,रंजीत पटेल,चित्रकान्त शर्मा,अतुल जैन,संतोष लालवानी,योगेश विलोहा,अभिषेक तिवारी, कविता रैकवार,लवलीन आनद,रेणु कोरी,मोनिका सिंह आदि पार्षद व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


