19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा के हाई राइज सोसाइटी में लगी आग, काबू पाने में की कोशिश जारी

ग्रेटर नोएडा, 7 मार्च । ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई राइज सोसाइटी में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई है। मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि दो फ्लैटों में आग लगी हुई है। आग एक फ्लैट से फैलकर दूसरे फ्लैट तक पहुंच गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के गौर सिटी 2 के 16 एवेन्यू में आग लगने की ये घटना हुई है। आग पहले जिस फ्लैट में लगी थी, उससे फैलकर दूसरे फ्लैट में भी लग गई।

सोसाइटी के टावर मे भीषण आग लगी है और पूरा टावर धुएं की चपेट में है।

सोसाइटी में अफरा तफरी का माहौल है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर है और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

 

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading