November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्य पंजाब में गिरफ्तार

चंडीगढ़, 7 मार्च | पंजाब पुलिस ने गुरुवार को कहा कि एक खुफिया ऑपरेशन में उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों की गिरफ्तार किया है।

मॉड्यूल का संचालन अमेरिका स्थित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन द्वारा किया जाता था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है। उसका सहयोगी शमशेर सिंह उर्फ शेरा है, जो वर्तमान में आर्मेनिया में रहता है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार हैप्पी पासियन रिंदा और शमशेर के साथ मिलकर युवाओं को राज्य में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित कर कट्टरपंथी बनाने का काम कर रहा था।

पुलिस ने दो पिस्तौल समेत चार मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किये।

अमृतसर में राज्य विशेष ऑपरेशन सेल में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अन्य ख़बरें

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

Leave a Comment