40.5 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राजनाथ सिंह ने कहा, सीमा पर किसी भी खतरे से निपटने को तैयार है भारत

नई दिल्ली, 7 मार्च । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एनडीटीवी डिफेंस समिट में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, सैन्य रूप से एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। भारत अपनी सीमाओं पर किसी भी खतरे का उचित जवाब देने के लिए तैयार है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, ”इतिहास गवाह है, भारत ने कभी भी किसी भी देश पर पहले हमला नहीं किया है। लेकिन अगर हमें अपनी सीमाओं पर किसी भी खतरे का सामना करना पड़ता है तो हमारी सेना जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।”

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “देश के सशस्त्र बलों का मनोबल बहुत ऊंचा है। हमारे सैनिक जमीन, हवा या समुद्र से युद्ध के लिए हमेशा पूरी तरह तैयार हैं। यदि कोई भारत पर हमला करेगा तो हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।”

भारत अब एक प्रमुख विश्व आर्थिक और रणनीतिक शक्ति है। पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत, विश्व मामलों में बड़ी भूमिका निभा रहा है। अन्य देश अब भारत की बात सुनते हैं।

भविष्य में भारत न केवल एक विकसित देश के रूप में उभरेगा, बल्कि एक मजबूत सैन्य शक्ति भी बनेगा। हमारे सशस्त्र बल देश का गौरव हैं। सरकार सैनिकों का मनोबल बढ़ाने और उनके प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए जो भी जरूरी होगी, वह करेगी।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

बांके बिहारी मंदिर पैनल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

राजस्थान: इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में उतरे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, कलेक्ट्रेट के बाहर बिगड़ी तबीयत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading