September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव संजय झा

नई दिल्ली, 7 मार्च । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी एवं जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय झा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज नई दिल्ली में मुझे माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात करने का अवसर मिला। हमने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा की। मैंने उन्हें दिनेश चंद्र भट्टाचार्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘मिथिला में नव्य-न्याय का इतिहास’ की एक प्रति भी भेंट की।”

जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव की अमित शाह के साथ मुलाकात को इस मायने में काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, क्योंकि बिहार में एनडीए गठबंधन के दलों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले की सार्वजनिक घोषणा होना अभी बाकी है।

आज देर शाम अमित शाह और जेपी नड्डा बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित बिहार भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ अहम बैठक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर चर्चा करेगी।

लेकिन, सूत्रों की माने तो पार्टी के दोनों आला नेता सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी अपने स्थानीय नेताओं से कार्यकर्ताओं और ग्राउंड जीरो के माहौल का फीडबैक ले सकते हैं, जिसके बाद ही भाजपा कोई अंतिम फैसला करेगी।

अन्य ख़बरें

आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा’, उद्धव ठाकरे की सफाई पर दिशा सालियान के पिता का पलटवार

Newsdesk

भारत दिखा सकता है कि एआई का इस्तेमाल सामाजिक और विकासात्मक लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है: बिल गेट्स

Newsdesk

ईपीएफओ की वेतन सीमा बढ़ने से देश के श्रमिकों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का व्यापक कवच: डॉ. मनसुख मांडविया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading