November 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में कैंटर से 35 लाख की शराब जब्त, फरार चालक की तलाश तेज

ग्रेटर नोएडा, 9 मार्च । आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तस्कर भी अपने काम में तेजी दिखा रहे हैं। वहीं, पुलिस की मुस्तैदी भी साफ देखने को मिल रही है। कासना पुलिस और आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार की रात एक कैंटर में रखी गई अवैध शराब को बरामद किया गया।

इसकी कीमत तकरीबन 35 लाख रुपए बताई जा रही है। चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कासना थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब से भरे कैंटर को जब्त किया गया। इसमें अवैध शराब की 653 पेटी थी। कैंटर को सिरसा गोल चक्कर से जब्त किया गया।

इस संबंध में कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

केजरीवाल और भगवंत मान के इशारे पर आम आदमी पार्टी पंजाब में चला रही ‘पेपर लीक माफिया’ : भाजपा

Newsdesk

लुधियाना में नौसिखिए ड्राइवर ने मचाया तांडव, 5 लोगों को कुचला; सब्जी विक्रेता की मौके पर मौत

Newsdesk

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होगी 24 घंटे की संवैधानिक समय-सीमा : सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment