October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम मोदी आज पोखरण में देखेंगे भारत शक्ति अभ्यास

जयपुर, 12 मार्च । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास ‘भारत शक्ति’ देखेंगे।

रक्षा अधिकारियों ने कहा कि युद्ध अभ्यास स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता और रक्षा बलों के तीनों अंगों की परिचालन तत्परता को प्रदर्शित करेगा।

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी दोपहर करीब 2.30 बजे फायरिंग रेंज पहुंचेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस कार्यक्रम के लिए जैसलमेर पहुंचेंगे। वो सुबह 6.30 बजे जयपुर से रवाना हुए।

उनके कार्यालय ने कहा कि दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री पीएम मोदी की मौजूदगी में पोखरण फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास भारत शक्ति देखेंगे।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी शामिल होंगे।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment