23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- मध्य प्रदेश की सभी 29 सीट जीतने के साथ देश मे जीतेंगे चार सौ से ज्यादा सीटें,

जबलपुर :- मध्य प्रदेश की सभी 29 सीट जीतने के साथ देश मे जीतेंगे चार सौ से ज्यादा सीटें,क्योंकि बीजेपी ने लिया चार सौ सीट जीतने का का संकल्प,ये कहना है नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का, आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला जाने के लिए जबलपुर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की चार सौ सीट जीतने का संकल्प लिया है,जिसके तहत प्रदेश की सभी 29 सीटो के साथ देश मे चार सौ से ज्यादा सीटें जीतने का काम करेगी,कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा लोकसभा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नकुल नाथ चुनाव लड़े या फिर कमलनाथ उससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता है,क्योंकि कांग्रेस ऐसे लोगो को टिकिट दे रही है,जो करोड़पति है,वहीं हाल में देश मे लागू हुए सिटीजन अमेंडमेंट बिल यानी CAA लागू करने को कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह साहसिक निर्णय बताया।

बाइट :– कैलाश विजयवर्गीय – नगरीय प्रशासन मंत्री

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

आतरवानी में इको विकास समिति की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को वितरित की गईं सोलर झटका मशीनें

Newsdesk

Leave a Comment