22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

पीछे से ‘धक्के’ के कारण ममता बनर्जी गिर गईं : एसएसकेएम निदेशक

कोलकाता, 15 मार्च । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार शाम उनके आवास पर पीछे से धक्का दिया गया, जिसके बाद वह गिर गईं और उनके माथे पर चोट लग गई, जिससे खून बहा। गुरुवार रात यह जानकारी एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योध्याय ने दी।

मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिलने और कालीघाट स्थित उनके आवास पर वापस ले जाने के लगभग एक घंटे बाद मणिमोय बंद्योध्याय ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए यह बयान दिया।

अस्पताल के निदेशक ने कहा, “मुख्यमंत्री को शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल लाया गया। शायद पीछे से धक्का लगने के कारण वह गिर पड़ी थीं, उनके माथे पर गहरी चोट आई है। उस घाव से काफी खून बह रहा था।”

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का इलाज न्यूरोसर्जरी, सामान्य चिकित्सा और कार्डियोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने किया।

मणिमोय ने कहा, “इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम और सीटी स्कैन जैसी कई मेडिकल जांचें की गईं। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्‍हें वहीं रुकने की सलाह दी, लेकिन उन्‍होंने घर लौटने पर जोर दिया।”

मुख्यमंत्री को आगे की चिकित्सा जांच के लिए शुक्रवार को फिर से अस्पताल लाया जाएगा। उन्हें उनके आवास पर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

तृणमूल द्वारा पहले साझा की गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री गुरुवार शाम अपने आवास पर टहलते समय फिसल गईं। तृणमूल की सोशल मीडिया सेल ने एक तस्वीर भी जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री के माथे से खून बहता देखा जा सकता है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading