30.5 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर जाने वाले 30,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बड़ी राहत

रायपुर, 15 मार्च | छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की काफी समय से लंबित एक बड़ी मांग को पूरा कर दिया है। इससे हड़ताल पर जाने वाले 30,000 अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिला है।

दरअसल, राज्य में 21 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर थे। इस अवधि का अवकाश और रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30,000 स्वास्थ्य कर्मियों को मिला है।

इस फैसले पर छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को उस दौरान कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी और वेतन अस्वीकृति का सामना करना पड़ा था।

स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात के बाद विभाग के अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बर्खास्त 5,000 कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया गया है। साथ ही 25,000 कर्मचारियों का आंदोलन के दौरान रूका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading