40.5 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भूटान विश्वसनीय मित्र, भागीदार के रूप में भारत पर भरोसा कर सकता है : राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली, 15 मार्च । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भूटान एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में भारत पर भरोसा कर सकता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्होंने जनवरी में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत को चुना। पीएम दाशो शेरिंग टोबगे गुरुवार को भारत पहुंचे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत-भूटान के बीच घनिष्ठ और अद्वितीय संबंध है, जो सभी स्तरों पर आपसी विश्वास, सद्भावना और समझ पर आधारित है। भूटान के लोगों की सामाजिक-आर्थिक भलाई और समृद्धि को बढ़ाने के लिए विकास सहयोग क्षेत्र में हिमालयी राष्ट्र के साथ साझेदारी करना भारत के लिए गर्व की बात है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भूटान एक विश्वसनीय मित्र और साझीदार के रूप में भारत पर भरोसा कर सकता है। भारत की विकास साझेदारी हिमालयी राष्ट्र की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं, विशेषकर युवाओं द्वारा निर्देशित होती रहेगी।

भारत भूटान के साथ ऊर्जा सहयोग, विकास साझेदारी, लोगों के बीच संबंध, व्यापार और निवेश संबंधों जैसे क्षेत्रों में फैली अपनी बहुआयामी साझेदारी को बहुत महत्व देता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि बौद्ध धर्म की साझा आध्यात्मिक विरासत दोनों देशों को जोड़ती है। प्रधानमंत्री टोबगे ने पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना।

बता दें कि राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले भूटान के पीएम ने राजघाट का दौरा किया और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

बांके बिहारी मंदिर पैनल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

राजस्थान: इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में उतरे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, कलेक्ट्रेट के बाहर बिगड़ी तबीयत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading