November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार में रेत कारोबारियों पर ईडी ने कसा शिकंजा, आरा में छापेमारी

पटना, 16 मार्च । बिहार में बालू माफियाओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिकंजा कस रहा है। बालू के बड़े कारोबारी सुभाष यादव की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भोजपुर जिले में दो लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

बताया जाता है कि ईडी ने आरा के बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक, आरा के आनन्द नगर और कोइलवर के आवास पर ईडी की टीम सुबह पहुंची और तलाशी ले रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बालू से जुड़े अवैध कारोबार को लेकर की गई है। दोनो बालू कारोबार में पार्टनर बताए जाते हैं।

पुंज कुमार सिंह पर राजस्व चोरी का आरोप है। दोनों ब्रॉडसॉन्स कंपनी से भी जुड़े हैं।

पिछले कुछ महीनों से ईडी ने बिहार के कई बालू कारोबारियों और राजनेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

पिछले दिनों बड़े बालू कारोबारी सुभाष यादव के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment