November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शराब घोटाले में आरोपी हैं केजरीवाल, बेल को राहत न समझे ‘आप’ : संबित पात्रा

नई दिल्ली, 19 मार्च । भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कोर्ट ने ईडी की कार्रवाई पर कोई स्टे नहीं लगाया है और इससे यह स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल प्रथम दृष्टया आरोपी हैं।

उन्होंने अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल को सिर्फ जमानत (बेल) मिलने की बात कहते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बेल को राहत न समझे। अब अरविंद केजरीवाल भी जमानत पर चल रहे सोनिया गांधी और राहुल गांधी की लीग में शामिल हो गए हैं।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल (एके) उनके लिए ए कंफ्यूज्ड केजरीवाल बन गए हैं।

बीआरएस नेता के. कविता से की गई पूछताछ के आधार पर ईडी द्वारा दिए गए बयान को सामने रखते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया ने मिल कर शराब घोटाला किया है।

पात्रा ने कहा कि केजरीवाल ने ईडी के समन को गैरकानूनी बताते हुए कोर्ट से अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने इस पर कोई रोक नहीं लगाई, बल्कि यह भी कहा कि समन का सम्मान न करना भी अपने आप में अपराध है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने केजरीवाल को सिर्फ राहत दी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने में अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी द्वारा 9 समन दिए जा चुके हैं। लेकिन केजरीवाल ने एक भी समन का सम्मान नहीं किया और इन 9 समन पर 18 बहाने बनाए। साथ ही भारत के संवैधानिक ढांचे की मान्यताओं का भी अपमान किया।

भाजपा प्रवक्ता ने हमला जारी रखते हुए यह भी कहा कि जो लोग हर दिन प्रेस कांफ्रेंस कर दूसरों पर आरोप लगाते थे और कहते थे कि आप जांच कराइए और जांच के बाद चुनावी मैदान में उतरिए, आज वही लोग समन से भाग रहे हैं, डर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment