October 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अर्जेंटीना के फ्रेंडली मैच से बाहर हुए मैसी

ब्यूनस आयर्स, 19 मार्च । अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अल साल्वाडोर और कोस्टा रिका के खिलाफ फ्रेंडली मैचों से बाहर हो गए हैं। यह जानकारी दक्षिण अमेरिकी देश के फुटबॉल संघ ने दी है।

36 वर्षीय मैसी को पिछले बुधवार को कॉन्काकाफ़ चैंपियंस कप में नैशविले पर टीम की 3-1 की घरेलू जीत में इंटर मियामी के लिए खेलते समय चोट लग गई थी।

एसोसिएशन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “नैशविले के खिलाफ इंटर मियामी मैच में दाहिनी हैमस्ट्रिंग की मामूली चोट के कारण मैसी यूएसए में होने वाले फ्रेंडली मैचों के लिए टीम में नहीं होंगे।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैसी की कमी की पुष्टि तब हुई जब रोमा के फॉरवर्ड पाउलो डायबाला, बेयर लेवरकुसेन के मिडफील्डर एक्सक्विएल पलासियोस और बोर्नमाउथ के डिफेंडर मार्कोस सेनेसी को चोटों के कारण एल्बीसेलेस्टे टीम से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अर्जेंटीना शुक्रवार को फिलाडेल्फिया में अल साल्वाडोर से और चार दिन बाद लॉस एंजेलिस में कोस्टा रिका से भिड़ेगा।

अन्य ख़बरें

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

Leave a Comment