November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘ब्रेक लेने का अपना सपना भूल गया हूं’

मुंबई, 20 मार्च । हाल ही में ‘मर्डर मुबारक’ में दिखाई देने वाले एक्‍टर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि बेहतर प्रोजेक्ट्स में काम करने की उनकी जो इच्‍छा थी वह तो पूरी हो गई है, लेकिन वह छुट्टियाें का आनंद नहीं ले पा रहे हैं।

मौजूदा समय में भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक पंकज ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘फुकरे’, ‘न्यूटन’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘मिमी’, ‘लूडो’, ‘मैं अटल हूं’, ‘स्त्री’, ‘मिर्जापुर’ और ‘मर्डर मुबारक’ सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया है।

क्या पंकज अपना सपना जी रहे हैं? इस पर उन्होंने आईएएनएस से कहा, ”नहीं, इतना काम करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि उस सपने के साथ-साथ मेरा एक और सपना भी था, जिसके बारे में मैं पूरी तरह से भूल चुका था, यह छुट्टियाें पर जाने का था, जो सपना मैं पूरा नहीं कर पा रहा हूं। मैं इतना व्यस्त हो गया कि मुझे एहसास हुआ कि मैं छुट्टी नहीं ले रहा हूं।”

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व छात्र पंकज इस बात से सहमत हैं कि वह अच्छे कंटेंट पर काम करने के अपने सपने को जी रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, ”लेकिन, उस सपने के साथ मेरा एक और सपना था कि मैं थोड़ा कम काम करूं, गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दूं ,क्योंकि यह भी महत्वपूर्ण है। वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत महत्वपूर्ण है।”

एक्‍टर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘मर्डर मुबारक’ में दिखाई दे रहे हैं। पंकज त्रिपाठी जल्‍द ही ‘मिर्जापुर 3’, ‘स्त्री 2’ और ‘मेट्रो… इन दिनों’ में दिखाई देंगे।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment