38.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बंगाल : गार्डन रीच इमारत ढहने के मामले में एक और गिरफ्तार

कोलकाता, 20 मार्च । पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में कोलकाता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक और शख्स को गिरफ्तार किया। बीते दिनों कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में गार्डन रीच क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत ढह गई थी।

आरोपी की पहचान सरफराज मलिक उर्फ ​​पप्पू के रूप में हुई है, जिसकी जमीन पर इमारत का निर्माण कार्य जारी था।

इससे पहले पुलिस ने प्रमोटर को गिरफ्तार किया था, जिसका नाम मोहम्मद वसीम था, जिसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार प्रमोटर जमीन मालिकों का करीबी है। यही नहीं, वह अवैध निर्माणाधीन गतिविधियों में भी संलिप्त था।

स्थानीय लोगों ने वसीम पर रियल स्टेट क्षेत्र में खरीद-बिक्री के मामले में मिडिल मैन की भूमिका निभाने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि जब तक उसे कमीशन के रूप में कुछ राशि नहीं दे दी जाती है, तब तक खरीद-फरोख्त संपन्न नहीं हो पाता है।

सोमवार को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने से दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे।

अन्य ख़बरें

नारी शक्तिन वंदन को लेकर आज मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र

Newsdesk

यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, बांदा में 47.4 डिग्री पहुंचा पारा,

Newsdesk

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही गांजा खेप पर पुलिस का बड़ा वार… 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की संपत्ति जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading