23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीप्रादेशिक

लखनऊ में साइबर ठगों ने डॉक्टर से 2 करोड़ की ठगी की

लखनऊ, 21 मार्च । लखनऊ के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से जालसाजों ने दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। इसके बाद डॉक्टर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा, ”मैं एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म के विज्ञापन देखकर इसका सदस्य बना। उन्होंने मुझसे पैसे जमा करने को कहा और बाद में बार-बार अपनी वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया। अकाउंट फायदा दिखा रहा था। उन्होंने मुझसे और ज्यादा रुपये जमा करने के लिए कहा। जब यह रकम 2.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई तो मैंने रुपये निकाले के लिए कहा तो उन्होंने कमीशन के रूप में और रुपये जमा करने को कहा।”

डॉक्टर ने आगे कहा, ”जब उन्होंने कमीशन पर ज्यादा जोर दिया तो मैंने उनसे मेरे लाभ में से कटौती करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर मैंने शिकायत दर्ज कराई।”

डॉक्टर ने नई दिल्ली में दिल्ली साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं।

अन्य ख़बरें

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading