October 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

कृति के सामने लजीज खाना बनाकर पुलकित ने खुद को किया साबित

When Pulkit flaunted his cooking skills to Kriti.

मुंबई, 28 अप्रैल| देश भर में कोरोनावायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए जारी लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी पसंदीदा व्यंजनों को बनाने में जुटे हुए हैं और अपने इस हुनर से वे खूब वाहवाही भी लूट रहे हैं। अभिनेता पुलकित सम्राट ने हाल ही में प्रॉन बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री कृति खरबंदा को हैरत में डाल दिया। कृति ने इंस्टाग्राम पर पुलकित द्वारा बनाई गई प्रॉन करी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, “और फिर स्वादिष्ट खाना बनकर तैयार हुआ! पुलकित सम्राट अपने कूकिंग स्किल्स को शो ऑफ कर रहे हैं।”

अभी कुछ दिनों पहले कृति ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें पुलकित उनके बालों में चंपी करते नजर आ रहे थे। उन्होंने इस पर चुटकी लेते हुए यह भी कहा था कि उनकी जिंदगी का अब नया लक्ष्य पुलकित को उन्हें चंपी दिलाना है!

इस बीच, पुलकित ने भी इंस्टाग्राम पर एक हस्की कुत्ते के साथ अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर साझा की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “एक दूजे के लिए।”

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में कृति ‘तैश’ में नजर आएंगी, जबकि पुलकित ‘तैश’ व ‘हाथी मेरे साथी’ में काम करते दिखेंगे।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment