26.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव : राजस्थान में पहले दिन दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

जयपुर, 21 मार्च । राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की 12 सीटों पर पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पहले दिन जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया।

जहां जयपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय उम्मीदवार शशांक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं राइट टू रिकॉल पार्टी के आदित्य प्रकाश शर्मा ने जयपुर ग्रामीण सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है।

अन्य ख़बरें

धम्म संस्था का मुख्य उद्देश्य शीलवान समाज का निर्माण, सभी पदाधिकारी उद्देश्य की पूर्ति के लिये निष्ठा से कार्य

Newsdesk

फुटबॉल संघ जिला अध्यक्ष एवं विधायक गौरव सिंह पारधी के नेतृत्व में जिले में फुटबॉल को मिल रहा नया मंच

Newsdesk

बुढ़ानपुर पंचायत में ‘भ्रष्टाचार की मिठाई’ का खेल..!

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading