22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे और पार्टी के वरिष्ठ लोगो से बातचीत की

जबलपुर :- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रानी अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर जबलपुर के बरगी में आयोजित एक कार्यकर्म में शामिल होने देर शाम जबलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महापुरुषों के बलिदान को दबाने का काम किया है इस कारण उन्होंने इतिहास की किताबों से बच्चों की शिक्षा पाठ्यक्रम से उन्हें विलोपित करने का प्रयास किया पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नई शिक्षा नीति लाकर पुनः उनके बलिदान को, उनके गौरव को याद करते हुए बच्चों को उन महापुरूषों की गौरव गाथा से जीवंत जोड़ने का काम किया। हमारी सरकार उन महापुरूषों की गौरव गाथा को सम्मानित करने के लिए महापुरूषों के स्मारक बनवाने का काम भी कर रही है ताकि पूरा विश्व उनकी वीरता को प्रणाम करे। रानी अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस के कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री ने रात्रि का विश्राम जबलपुर के सर्किट हाउस में किया। मुख्यमंत्री के जबलपुर में विश्राम करने की सूचना मिलते ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सर्किट हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री रात्रि 10 बजे के आसपास सर्किट हाउस पहुंचे और पार्टी के वरिष्ठ लोगो से बातचीत की।

बाइट – प्रभात साहू –  नगर अध्यक्ष, भाजपा

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading