24.9 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सीएम केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, 22 मार्च । सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। केजरीवाल को शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है।

केजरीवाल की ओर से पेश हुए सीनीयर वकील अभिषेक मनु सिंघवी से भारत के चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा, “जस्टिस संजीव खन्ना की अदालत में एक विशेष पीठ बुलाई जा रही है। आप तुरंत जा सकते हैं। इस पर तुरंत विचार किया जाएगा।”

न्यायमूर्ति खन्ना की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ बीआरएस नेता के. कविता की याचिका पर भी सुनवाई कर रही है।

केजरीवाल ने गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

एक्स पर एक पोस्ट में, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि आप की कानूनी टीम सीएम केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए अनुरोध करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के आवास पर जा रही है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “याचिका दायर की गई है, औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं, माननीय सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार है।”

हालांकि, शीर्ष अदालत ने गुरुवार को केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई नहीं की।

अन्य ख़बरें

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading