29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजम खान से जेल में की मुलाकात

सीतापुर, 22 मार्च । यूपी की सीतापुर जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री आजम खान से शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव मिलने पहुंचे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और पूर्व एमएलसी आंनद भदौरिया भी जिला कारागार में गए।

बताया जा रहा लोकसभा चुनाव को लेकर उनसे मंत्रणा के लिए अखिलेश यादव पहुंचे हैं। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता से मिलने के लिए अखिलेश यादव का काफिला सीधे जेल परिसर के अंदर चला गया। अखिलेश यादव ने जेल के अंदर जाते वक्त मीडिया से बातचीत नहीं की। इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव रामपुर लोकसभा सीट से टिकट की घोषणा भी कर सकते हैं।

बता दें कि जबसे दूसरी बार आजम खान जेल भेजे गए हैं, उस समय से अभी तक अखिलेश यादव की जेल में यह पहली मुलाकात है। लोकसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। चर्चा है कि अखिलेश यादव रामपुर सीट पर प्रत्याशी को लेकर आजम खान की राय जान सकते हैं। रामपुर सीट पर पहले चरण में चुनाव होना है। यहां 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तिथि है। अभी तक सपा ने यहां से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

अखिलेश यादव के साथ रामपुर के सपा अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में इस बात की ज्यादा उम्मीद है कि रामपुर पर अखिलेश यादव आजम खान से बात करेंगे।

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान 22 अक्टूबर, 2023 से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई थी। सुरक्षा कारणों के चलते आजम खान को 22 अक्टूबर 2023 की सुबह रामपुर से सीतापुर जिला कारागार शिफ्ट किया गया था। जबकि, इसी मामले में उनका बेटा अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल में बंद है।

अन्य ख़बरें

मिलौनीगंज में सड़क पर भरभराकर गिरे दो बिजली के पोल, मचा हड़कंप

Newsdesk

डॉ. अमिता सक्सेना IMA जबलपुर की अध्यक्ष निर्वाचित

Newsdesk

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading