October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान : लॉकडाउन तोड़ने वाले को गिरफ्तार कर क्वारंटीन करने का फैसला

ISLAMABAD, Aug. 11, 2019 (Xinhua) — People visit a livestock market on the eve of Eid al-Adha festival in Islamabad, capital of Pakistan, on Aug. 11, 2019. (Xinhua/Ahmad Kamal)

क्वेटा, 28 अप्रैल| पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की सरकार ने फैसला किया है कि बिना किसी जायज वजह के घर से निकलकर लॉकडाउन तोड़ने वाले को गिरफ्तार कर उसे क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया जाएगा। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रांत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है लेकिन फिर भी कई लोग स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। सरकार ने कुछ खास स्थितियों में लोगों को घर से बाहर निकल कर अपना काम निपटाने की इजाजत दी हुई है लेकिन कुछ लोग बिना किसी वजह के सड़कों पर घूमने निकल आ रहे हैं। अब आगे से ऐसे लोगों को कानून के तहत बकायदा गिरफ्तार किया जाएगा और क्वारंटीन सेंटर भेज दिया जाएगा। ऐसे लोग बिना कोरोना संक्रमित हुए क्वारंटीन सेंटर पहुंच जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि अकेले क्वेटा (बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी) में ही लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 2700 दुकानों को सील किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि अगर जनता ने सरकार को सहयोग नहीं दिया तो फिर प्रांत में ‘संपूर्ण लॉकडाउन’ लगाने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी स्थिति न आने दें और सरकार व स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन करें।

उन्होंने कहा कि जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलने वालों के लिए चेहरे को मास्क या किसी कपड़े से ढंकना अनिवार्य है। जो ऐसा नहीं करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

बलूचिस्तान में मंगलवार शाम तक कोरोना के 853 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं और इस बीमारी की वजह से 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

Leave a Comment